संदेश

दुर्गा के स्वरूपों का पौराणिक रहस्य

चित्र
माता दुर्गा के  रहस्यों को  जानकर आप भी हो जाएंगे  हैरान -  ''।।या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।'' हिन्दू धर्म में माता रानी का देवियों में सर्वोच्च स्थान है। उन्हें अम्बे, जगदम्बे, शेरावाली, पहाड़ावाली आदि नामों से पुकारा जाता है। संपूर्ण भारत भूमि पर उनके सैंकड़ों मंदिर है। ज्योतिर्लिंग से ज्यादा शक्तिपीठ है। सरस्वती, लक्ष्मी और पार्वती ये त्रिदेव की पत्नियां हैं। इनकी कथा के बारे में पुराणों में भिन्न भिन्न जानकारियां मिलती है। पुराणों में देवी पुराण देवी में देवी के रहस्य के बारे में खुलासा होता है। आखिर उन अम्बा, जगदम्बा, सर्वेश्वरी आदि के बारे में क्या रहस्य है? यह जानना भी जरूरी है। माता रानी के बारे में संपूर्ण जानकारी रखने वाले ही उनका सच्चा भक्त होता है। हालांकि यह भी सच है कि यहां इस लेख में उनके बारे में संपूर्ण जानकारी नहीं दी जा सकती, लेकिन हम इतना तो बता ही सकते हैं कि आपको क्या क्या जानना चाहिए? माता रानी कौन है? : 1.अम्बिका :  शिवपुराण के अनुसार उस अविनाशी परब्रह्म (काल) ने कुछ काल के...

परशुराम का इतिहास

चित्र
(लेखक रामदेव द्विवेदी, संपादक - ऊँ टाइम्स, समाचार पत्र भारत)   ब्राम्हणों के ईष्टदेव परशुराम -  भगवान परशुराम जी का इतिहास परशुराम जयंती हिन्दू पंचांग के वैशाख माह की शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाई जाती है. इसे “परशुराम द्वादशी” भी कहा जाता है! अक्षय तृतीया को परशुराम जयंती के रूप में भी मनाया जाता है! ऐसा माना जाता है कि इस दिन दिये गए पुण्य का प्रभाव कभी खत्म नहीं होता ! अक्षय तृतीया से त्रेता युग का आरंभ माना जाता है. इस दिन का विशेष महत्व है,"भगवान परशुराम" भारत में हिन्दू धर्म को मानने वाले अधिक लोग हैं! मध्य कालीन समय के बाद जब से हिन्दू धर्म का पुनुरोद्धार हुआ है, तब से परशुराम जयंती का महत्व और अधिक बढ़ गया है. इस दिन उपवास के साथ साथ सर्व ब्राह्मण का जुलूस, सत्संग भी सम्पन्न किए जाते हैं. परशुराम शब्द का अर्थ- परशुराम दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है. परशु अर्थात “कुल्हाड़ी” तथा “राम”. इन दो शब्दों को मिलाने पर “कुल्हाड़ी के साथ राम” अर्थ निकलता है. जैसे राम, भगवान विष्णु के अवतार हैं, उसी प्रकार परशुराम भी विष्णु के अवतार हैं. इसलिए परशुराम को भी विष्णुजी तथा रामजी के समा...

बेंगलूर में एयर शो से पहले करतब दिखा रहे दो एयरक्राप्ट के आपस में टकराने से एक पायलट की हुई मौत

चित्र
 OM TIMES news paper India web Publish Date19/2/ 2019. https://www.omtimes.in नई दिल्ली (ऊँ टाइम्स)  बेंगलुरू में एयर शो से पहले एक बड़ा हादसा हो गया ! यहाँ करतब दिखा रहे वायुसेना के दो सूर्यकिरण एयरक्राफ्ट आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों विमान जमीन पर आ गिरे और दोनों में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है। एक पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबैटिक्स टीम के दो विमान बेंगलुरू के येलाहांका एयरबेस पर क्रैश हो गए। विमानों का मलबा इसरो की बिल्डिंग के आसपास गिरा। पुलिस ने बताया कि बुधवार से एयरशो शुरू होने वाला है। दोनों विमान उसी के लिए अभ्यास कर रहे थे,और उसी दौरान वे टकरा गए। हादसे में एक आम नागरिक को भी चोट पहुंची है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक दोनों विमानों में तीन पायलट थे। जिनमें से दो पायलट सुरक्षित इजेक्ट कर गए। जबकि तीसरे पायलट की गंभीर चोटों के चलते मौत हो गई। फिलहाल, हादसे के कारण जान और माल के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों की जाँच कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी द्वा...

SBI ने पुलवामा हमले में शहीद CRPF के 23 जवानों का कर्ज किया माफ

चित्र
  OM TIMES news paper India web Publish Date-19/2/ 2019. https://www.omtimes.in नई दिल्ली (ऊँ टाइम्स) हमारे देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 23 सीआरपीएफ के जवानों के कर्ज को माफ कर दिया है।पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर में हुये आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि "सीआरपीएफ के 23 जवानों ने बैंक से लोन लिया था और बैंक ने निर्णय किया है कि उनके कर्ज को तत्काल प्रभाव से माफ किया जाये।" सीआरपीएफ के सभी जवान डिफेंस सैलरी पैकेज के अंतर्गत बैंक के ग्राहक हैं, जहाँ सीआरपीएफ के प्रत्येक जवान को 30 लाख रुपये तक का बीमा उपलब्ध करवाया जाता है। बैंक का कहना है कि वह शहीद सैनिकों के परिजनों को बीमा धन जारी करने में भी तेजी लाने के लिए कदम उठा रहा है। बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा, "हमेशा देश की सुरक्षा के लिए खड़े रहने वाले सुरक्षाकर्मियों का आतंकवादी हमले में शहीद होना बहुत दु:खद और पीड़ा देने वाला है। एसबीआई ने उन परिवारों को राहत देने के लिए छोट...

ऊँ श्री गणेशाय नम:

चित्र
गणेश का अर्थ  ..    गणेश अर्थात गणों के ईश, अर्थात गणों के मालिक और गणों के आगुवा ...!